फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six inspector line spot on non-settlement of complaint in Meereut

शिकायतें नहीं निपटाने पर छह दरोगा लाइन हाजिर, सीएम योगी की सख्त हिदायत के बाद अफसरों में हड़कंप

Mon, 19 Aug 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Six inspector line spot on non-settlement of complaint in Meereut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर छह दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में आईजीआरएस के नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने मीटिंग के दौरान सभी सीओ, थाना प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मौजूदगी में तीन थानेदारों पर शिकायतों को लेकर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश हैं। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी को कडे़ निर्देश दे चुके हैं। इस संबंध में रविवार को पुलिस लाइन में दो घंटे मीटिंग चली। 
विज्ञापन

मीटिंग में नोडल अधिकारी संजीव बाजपेई, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी क्राइम रामअर्ज, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ कैंट संजीव देशवाल, सीओ दौराला पंकज सिंह, सीओ यूएन मिश्र और सभी थानेदार रहे।

बिजनौर: पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर, एक गांव से संपर्क कटा

एसपी ट्रैफिक ने सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर और थानेदार से आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों की सूची मांगी। सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी एसपी देहात ने भी सभी थानेदारों को कड़े निर्देश दिए। एक जनवरी 2013 से 16 अगस्त 2019 तक पूरे जिले में 551 गैंगेस्टर अपराधी चिन्हित किए गए। 

इनमें से 492 को जेल भेजा गया। वहीं 59 अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पर 2700 शिकायतें हाल के दिनों में आईं। इनमें से 1900 का निस्तारण किया गया। लापरवाही में इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट, खरखौदा और इंचौली को फटकार लगी। वहीं छह दरोगा लाइन हाजिर किए गए हैं।

ढाबे पर की मारपीट, सिपाही लाइन हाजिर  
यूपी के ही बिजनौर जनपद में एक ढाबे पर खाने के स्वादिष्ट नहीं होने का आरोप लगाते हुए चार सिपाहियों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया और सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक कारीगर सहित दो लोगों के साथ मारपीट कर डाली। कई लोगों ने रात में ही थाना जाकर शिकायत की। मामला बढ़ता देख सिपाहियों ने माफी मांगते हुए पीछा छुड़ाया। मामले में एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

मेरठ: अपहृत बच्ची का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका 
नहटौर धामपुर मार्ग पर कश्मीरी के पास स्थित मोहल्ला नौधा निवासी धर्मेंद्र सैनी व जितेंद्र सैनी दोनों सगे भाई ढाबा चलाते हैं। बताया जाता है कि रात में करीब 11 बजे नहटौर थाने के चार सिपाही गाड़ी से खाना खाने ढाबे पर गए थे। खाने में स्वाद नहीं होने की बात को लेकर सिपाहियों और ढाबा मालिकों के बीच विवाद हो गया। 

इसी दौरान सिपाहियों ने ढाबे पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया और कुर्सी आदि सामान फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जितेंद्र सैनी व कारीगर के साथ मारपीट कर डाली। दर्जनों लोग कार्रवाई की मांग को लेकर रात में ही थाने पहुंचे और सिपाहियों की करतूत बताई। सिपाहियों के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सिपाहियों के उत्पात करने की बनाई गई वीडियो को भी डिलीट करा दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि इस मामले में सिपाही अंकुर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed