फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIT will investigate Ajanta petrol pump owner

अजंता पेट्रोल पंप मालिक की जांच भी करेगी एसआईटी

Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate Ajanta petrol pump owner
- मुकदमे की जानकारी सदर बाजार से एसआईटी ने ली
विज्ञापन

- सदर पुलिस जांच करने पेट्रोल पंप पर भी पहुंची थी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भैसाली बस अड्डे के सामने अजंता पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद खलबली मच गई है। पेट्रोल पंप के तेल से इंजन खराब होने वाले मुकदमे की जांच एसआईटी करेगी। बृहस्पतिवार को एसआईटी ने सदर बाजार थाने से जानकारी ली। सदर पुलिस पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के नाम मुकदमे में शामिल करने लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची। लेकिन उनको वहां मालिक नहीं मिला।
टीपीनगर और परतापुर में तेल माफिया राजीव जैन व प्रदीप गुप्ता की केमिकल फैक्टरी में थिनर, सॉल्वेंट व बेंजीन से नकली तेल का 20 अगस्त को भंडाफोड़ किया गया था। 60 हजार नकली तेल पेट्रोल पंपों पर सप्लाई हो रहा था, इसकी जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। अजंता पेट्रोल पंप मालिक और उनके कर्मचारियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में शरीफ पुत्र हनीफ निवासी रामबाग कॉलोनी नौचंदी ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी। एसएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर नकली तेल बेचा जा रहा है। इसके दो मुकदमे सिविल लाइन थाने में अज्ञात पेट्रोल पंपों के खिलाफ दर्ज हुए थे। अब अजंता पेट्रोल पंप का नाम उजागर हो गया है। नकली तेल बनाने वालों के साथ पेट्रोल पंपों की जांच भी एसआईटी ही करेगी। पुलिस ने बताया कि मुकदमे का वादी शरीफ मेडिकल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

नाम पते पूछने गई पुलिस
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि अजंता पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के नाम पूछने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस टीम भेजी थी। जहां पर मालिक नहीं मिले। शुक्रवार को मुकदमे के विवेचक निकलेश रस्तौगी को पुलिस टीम के साथ भेजा जाएगा। मुकदमे में अभी सिर्फ अजंता पेट्रोल पंप का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के बयान होंगे
अजंता पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज होंगे। तेल माफिया राजीव जैन, प्रदीप गुप्ता ने भी पूछताछ में इस पेट्रोल पंप का नाम लिया था। पुलिस तेल का खेल उजागर करने में लगी है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed