फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shri krishna chati utsav

Meerut News: मंदिरों में गूंजे भजन, लड्डू गोपाल को लगा छप्पनभोग

Thu, 10 Sep 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
shri krishna chati utsav
- श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बृहस्पतिवार को शहर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में लड्डू गोपाल का स्नान, पंचामृत अभिषेक, पूजन और महाआरती हुई। माखन-मिश्री, छप्पनभोग और कढ़ी-चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य और भजनों की प्रस्तुति दी। मंडली ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। शालिनी पालीवाल और तृप्ति राणा ने मंच संचालन किया। सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में 11 किलो चांदी के पालने में लड्डू गोपाल एवं राधा-कृष्ण को विराजमान कर माखन-मिश्री और छप्पनभोग अर्पित किया गया। मुख्य पुजारी पंडित रविकांत ने पूजन कराया। महाआरती के बाद कढ़ी-चावल का भंडारा हुआ। आयोजन में गौरव शारदा, प्रिंस चौरसिया, अक्षय गर्ग, शुभम गुप्ता, आदित्य शारदा, अनूप राठी, निखिल शारदा, पारस रस्तौगी, सुमित अग्रवाल, दिव्यांशु अग्रवाल और शुभम वर्मा समेत अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

दाल मंडी स्थित सिद्ध पीठ श्री खाटू श्याम मंदिर एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी रामस्वरूप रतूड़ी ने अभिषेक कराया। मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधे श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल नयन बिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और उपाध्यक्ष संदीप मित्तल ने व्यवस्था संभाली। लिसाड़ी गेट कैलाश भवन और रजबन के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी छठी उत्सव हुआ। महिलाओं ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed