फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पल भर में खाक हो गए शादी के सपने, ये थी हादसे की बड़ी वजह, हुई थी तीन लोगों की मौत

Tue, 23 Jun 2020 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: three peoples killed in accident and shortcut to save toll took life
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
मेरठ में सोमवार को हुए भीषण और दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कैंटर चालक है। टोल शुल्क के चंद रुपए बचाने के चक्कर में चालक कैंटर को मुख्य मार्ग छोड़कर संपर्क मार्ग (शार्टकट) पर दौड़ा रहा था। बड़े वाहन रोकने के लिए शेखपुरा गांव के पास हाइटगेज भी लगा हुआ है। इसके बावजूद भी चालक ने जान जोखिम में डालकर शार्टकट लिया। अपने क्लीनर के साथ ही चाचा-भतीजे को भी मौत के मुंह में धकेल दिया। आगे देखिए इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें-
Meerut News: three peoples killed in accident and shortcut to save toll took life
हादसा - फोटो : amar ujala

भावनपुर के शेखपुरा गांव के पास चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत की जिम्मेदार पुलिस भी है। मवाना रोड पर टोल शुल्क से बचने के चक्कर में शार्टकट से बड़े वाहन शेखपुरा मार्ग से निकलते हैं। बड़े वाहन चलने से उस मार्ग पर इतना भी रास्ता नहीं बचता कि बराबर से बाइक भी निकल जाए। बड़े वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज भी लगा हुआ है। इसके बावजूद चालक बड़े वाहन हाइट गेज के बराबर से कच्चे रास्ते से निकाल लेते हैं। लेकिन थाना पुलिस जानते हुए भी इसे नहीं रोकती। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को यह हादसा हुआ। शेखपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी बड़े वाहनों से वसूली करते हैं।

Meerut News: three peoples killed in accident and shortcut to save toll took life
हादसा - फोटो : amar ujala

दरअसल, टोल शुल्क से बचने के लिए बड़े वाहन रजपुरा पुलिया के रास्ते से शेखपुरा गांव मार्ग से होते हुए किला परीक्षितगढ़ रोड पर पहुंच जाते हैं। किला परीक्षितगढ़ से मवाना रोड पर आने वाले वाहन और मवाना रोड से किला परीक्षितगढ़ रोड पर जाने वाले बड़े वाहन इसी शार्टकट से जाते हैं। जिससे उनकी जान भी जोखिम में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: three peoples killed in accident and shortcut to save toll took life
हादसा - फोटो : amar ujala

मानवता शर्मसार... मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो
जब ओवरलोड और ओवर हाइट कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकराया तो चालक तो कैंटर से कूदकर भाग निकला, जबकि कैंटर का क्लीनर और पीछे बाइक पर आ रहे चाचा भतीजे जयवीर व जयभगवान निवासी गांव बढ़ला किलापरीक्षितगढ़ हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। क्लीनर ने करंट लगने पर कुछ ही दूरी तक दौड़ते हुए दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार चाचा-भतीजे करंट लगने के बाद अपनी जान बचाने के चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीण मदद करने के बजाय उनकी मौत का वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
Meerut News: three peoples killed in accident and shortcut to save toll took life
हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान किसी ने मदद करना तो दूर, बिजलीघर को फोन कर विद्युत लाइन बंद कराने की कोशिश नहीं की। आखिरकार चाचा-भतीजे ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। यही नहीं, इन ग्रामीणों ने मौत के इस वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया। वहीं, बाइक सवार महिला रिंकी करंट लगने पर दूर जाकर गिरी। लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed