फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shops shut but sell continue

दुकान के बाहर ताला लगा... अंदर खरीददारी, पोल खुलने पर आठ दुकानदार पर कार्रवाई

Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
shops shut but sell continue
दुकानों के बाहर ताले, अंदर बेचा जा रहा सामान
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना कर्फ्यू का मजाक बना रहे दुकानदारों और अन्य लोगों पर सख्ती के बावजूद कोई असर नजर नहीं आ रहा। रविवार को भी मुख्य बाजारों में कई दुकानों के बाहर तो ताले लटके थे, लेकिन अंदर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा था। इसकी पोल खुलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने 12 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
पुलिस का दावा है कि शास्त्री नगर, जागृति विहार, सदर बाजार, कंकरखेड़ा रोहटा रोड पर कई दुकान में बाहर से ताला लगाकर ग्राहकों को अंदर सामान बेचा जा रहा था। इसके फोटो और वीडियो पुलिस को मिले हैं। दो दिन पहले पुलिस ने शास्त्री नगर में गारमेंट्स की दुकान से लोगों को सामान खरीदते हुए लोगों को देखा था। पुलिस ने 12 दुकानदार को नोटिस भेजा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

---
दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ा
रविवार को पुलिस जागृति विहार में दो दुकान में बाहर से ताला व अंदर ग्राहकों को सामान खरीदते पकड़ा है। पुलिस ने इन दोनों दुकानों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि दुकानदार को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। सवाल उठ रहा है कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में लापरवाही क्यों कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शटर खुलते ही दुकान से निकले कई ग्राहक
मेरठ। भगत सिंह मार्केट में एक पुलिसकर्मी दुकान के अंदर से आती आवाज सुनकर शटर के पास पहुंचा। शटर उठाते ही एक के बाद एक दर्जन भर ग्राहक दुकान से बाहर निकलने लगे। इसके बाद अन्य दुकानों के शटर उठाए गए तो ऐसे ही हालात देखने को मिले। करीब 22 दुकानों से सैकड़ों ग्राहक निकले। कुछ लोग तो खरीदा गया सामान छोड़कर ही भाग निकले।

----
निर्धारित समय के बाद भी खुल रही दुकानें
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में अधिकतर दुकानें निर्धारित समय के बाद भी खुल रही हैं। सेक्टर दो मुख्य मार्ग से लेकर सेक्टर तीन और कुटी चौराहे पर ठेले खड़े रहते हैं। यहां भीड़ लगी रहती है। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर तीन, चार, छह में भी ऐसा ही हाल है। वहीं, कोतवाली, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर थाना क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर दुकानदारों और लोगों की मनमानी देखने को मिल रही है। दुकानों पर आने वाले लोगों में संक्रमित परिवारों से भी हैं। इसलि संक्रमण का खतरा कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है।
--
कोविड नियमों को तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कोविड नियमों को तोड़कर गुपचुप सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed