फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shop theft gang caught

शास्त्रीनगर में कपड़े की दुकान में चोरी करते हुए दो लड़की समेत चार दबोचे

Sat, 05 Dec 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shop theft gang caught
दुकान में चोरी करने वाला गिरोह दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। दिनदहाड़े दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने शास्त्री नगर से पकड़ा है। गिरोह के चार सदस्य कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी स्क्रीन में आरोपियों को वारदात करते देख दुकानदार ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं।
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में राजीव त्यागी की कपड़े की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार को दो लड़कियों समेत चार लोग दुकान में खरीदारी के लिए आए। इस दौरान दोनों युवकों ने दुकान के कर्मचारियों को बातों में उलझा लिया। इसकी आड़ में लड़कियों ने दुकान से सामान चोरी करना शुरू कर दिया। अचानक दुकानदार की नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने लड़कियों को सामान चोरी करते देख लिया। इससे पहले कि आरोपी दुकान से सामान लेकर फरार होते, दुकानदार ने चारों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाने की पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया। आरोपी किठौर और गढ़ के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ निकलता है गिरोह
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा का कहना है कि करीब आधा दर्जन लोग एक साथ दुकान में घुसते हैं। कर्मचारियों को बातों में उलझाकर चोरी को अंजाम देते हैं। यह गिरोह एक साथ वारदात करने के लिए निकलता है। वारदात के बाद शहर से निकल जाता है। यह गिरोह दो दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुका है। इन्होंने कहां-कहां वारदात की है, पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
गिरोह के टारगेट पर भीड़भाड़ वाले बाजार होते हैं। गैंग में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed