{"_id":"610a837d8ebc3ec35b78fe49","slug":"shamli-bhakiyu-tomar-protest-on-panipat-khatima-highway-and-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : भाकियू तोमर का पानीपत-खटीमा हाईवे व कलक्ट्रेट पर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : भाकियू तोमर का पानीपत-खटीमा हाईवे व कलक्ट्रेट पर धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:39 PM IST
सार
तकरीबन बीस मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कैराना सीओ ने पहुंचकर किसान नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
हाईवे पर धरनारत किसान
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने पानीपत खटीमा हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया। गुट के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में दोपहर को सैकड़ों किसान हाईवे पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर हाईवे जाम कर दिया। जानकारी लगने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बात कर धरनारत किसानों को वहां से हटाया, जिसके बाद किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज दोपहर भाकियू तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पानीपत-खटीमा हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
तकरीबन बीस मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कैराना सीओ ने पहुंचकर किसान नेताओं से बातचीत की।
इसके बाद किसान नेता संजीव तोमर सहित सभी किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया। यहां किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में डीजल व पेट्रोल के दाम, रसोई गैस के बढ़े दामों को कम करने, बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाए जाने और नए सत्र में गन्ने का भाव साढ़े 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई।
इस मौके पर भाकियू तोमर के मंडल अध्यक्ष पदम सिंह और जिला अध्यक्ष राजेंद्र पवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए शामली कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौजूद रही।