Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class 12 student abducted from Kathmandu recovered in Varanasi

यूपी: काठमांडो से अपहृत 12वीं का छात्र वाराणसी से बरामद, बीएचयू छात्रों की सूझबूझ से बची जान; वापसी की तैयारी

Sun, 22 Nov 2026 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 02:24 AM IST
सार

वाराणसी के कैंटोनमेंट (छावनी) क्षेत्र में चन्दन की सुरक्षित बरामदगी में धनुषा (जनकपुर) निवासी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, बीएचयू के ही छात्र अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की निर्णायक भूमिका रही।

विज्ञापन
Class 12 student abducted from Kathmandu recovered in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेपाल की राजधानी काठमांडो से अपहृत हुए 12वीं के छात्र चंदन यादव उर्फ रामकृष्ण यादव को शनिवार की देर रात वाराणसी के छावनी क्षेत्र बरामद किया गया।छात्र को सुरक्षित नेपाल ले लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धनुषा जिले के शहीदनगर नगरपालिका वार्ड नंबर-2 बगौना निवासी चंदन काठमांडो के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ता है। उसके पिता का नाम प्रभाकर यादव है।

विज्ञापन


टैक्सी में बैठने के बाद हुआ था अपहरण
पुलिस के अनुसार चंदन छठ पर्व मनाने घर आया था। पर्व के बाद सुबह करीब 6:15 बजे वह वापस काठमांडो पहुंचे। उन्होंने बालकुमारी पुल से शांतिनगर के लिए टैक्सी ली। टैक्सी में बैठते ही अपने एक मित्र से फोन पर बात भी की। सामान्य तौर पर 10 मिनट का सफर होने के बावजूद जब वह काफी देर तक कमरे पर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उनके अपहरण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बीएचयू के छात्रों की तत्परता से टली अनहोनी
वाराणसी के कैंटोनमेंट (छावनी) क्षेत्र में चंदन की सुरक्षित बरामदगी में धनुषा (जनकपुर) निवासी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की निर्णायक भूमिका रही। ओम झा को सबसे पहले चंदन के वाराणसी में होने की भनक लगी। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही कृतिका यादव और अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। तीनों के त्वरित समन्वय से चंदन को समय रहते सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कैंट पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन वाराणसी पहुंचे हैं। चंदन को साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed