फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: 108 days new crushing season, sugarcane payment only Rs 43.27 crore

शामली : 108 दिन का नया पेराई सत्र, गन्ना भुगतान सिर्फ 43.27 करोड़ रुपये  

Mon, 21 Feb 2022 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Feb 2022 08:53 PM IST
सार

शामली चीनी मिल ने नए सत्र का गन्ना भुगतान शुरू नहीं किया। जिले की तीनों मिलों पर नए सत्र का 533.12 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है।

विज्ञापन
Shamli: 108 days new crushing season, sugarcane payment only Rs 43.27 crore
चीनी मिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में गन्ने के नए पेराई सत्र को 108 दिन गुजर जाने के बाद चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में पिछड़ रही हैं। नए पेराई सत्र में  जिले की सभी चीनी मिल़े किसानों  का 108 दिन में 7.51 प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर पाई है। शामली चीनी मिल ने नए सत्र में एक भी रुपये का  गन्ना भुगतान नही  किया है, जबकि ऊन चीनी मिल ने 27 करोड़  और थानाभवन चीनी मिल ने 16. 27 करोड़ रुपये मिलाकर कुल 43.27 करोड़ रुपये का नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान कर चुकी है।  जिले की चीनी मिलो पर 533.12 करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन


जिले की चीनी मिलो का गत सात और आठ नवंबर से नया पेराई सत्र 2021-22 शुरु हो चुका है। पिछले 108 दिन में बकाया गन्ना भुगतान में चीनी मिलें पिछड़ रही है। ऊन चीनी मिल एक माह में, थानाभवन चीनी मिल फरवरी के  प्रथम सप्ताह यानी चार फरवरी और शामली चीनी मिल आठ फरवरी को पिछले सत्र का  किसानों के बकाया  संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर पाई। ऊन चीनी मिल नए सत्र का एक माह में 27 करोड़ रुपये और बजाज समूह की थानाभवन  चीनी मिल  16 करोड़ 75 लाख रुपये मिलाकर  कुल 43.27 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर पाई है।

विज्ञापन

गौर किया जाए, तो सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल ने नए पेराई सत्र 2021-22 में एक भी रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं  किया है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक  जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल 576 करोड़ 39 लाख रुपये का 194.80 लाख क्विंटल गन्ना खरीद पाई है। ऊन और थानाभवन चीनी मिलों द्वारा 43करोड़ 27 लाख रुपये का नए पेराई सत्र में  बकाया गन्ना भुगतान कर दिए जाने के बाद 533 करोड़ 12 लाख रुपये बकाया है।  

नए पेराई सत्र में 7.51 प्रतिशत  जिले की  चीनी मिले किसानो का  गन्ना भुगतान कर पाई है। नए पेराई सत्र में 533.12 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान मेें शामली चीनी मिल पर 181.03 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल पर 137.25 करोड़ रुपये,थानाभवन चीनी मिल पर 214.84 करोड़ रुपये  किसानों का बकाया है।

डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुुताबिक  जिले की चीनी मिलों पर बकाया भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। मगर चीनी मिलें बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही है।  उन्होंने बताया कि 7.51 प्रतिशत गन्ना भुगतान में ऊन चीनी मिल 16.44 प्रतिशत, थानाभवन चीनी मिल 7.04 प्रतिशत कर पाई है। शामली चीनी मिल का नए सत्र का शून्य भुगतान है।    

नए सत्र की  बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति ( करोड़ रुपये में)
 मिल                   खरीदा गए गन्ने मूल्य     किया भुगतान          अवशेष भुगतान

 1- शामली                 181.03                   शून्य                        181.03 
 2- ऊन                     164.25                  27                             137.25 
 3- थानाभवन              231.12                 16.27                        214.84 
 कुल                         576.39                43.27                           533.12 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed