फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shakir was murdered by a minor over a mobile dispute

Meerut News: मोबाइल के विवाद में नाबालिग ने की थी शाकिर की हत्या

Tue, 10 Oct 2023 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shakir was murdered by a minor over a mobile dispute
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम काॅलोनी निवासी शाकिर की हत्या मोबाइल को लेकर हुए विवाद में नाबालिग ने की थी। तीन दिन पहले कमेला रोड निवासी किशोर ने शाकिर का मोबाइल छीन लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी में केटी-309 निवासी शाकिर पुत्र अजीम कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता था। थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह के अनुसार तीन दिन पहले कमेला रोड निवासी एक किशोर ने शाकिर का मोबाइल छीन लिया था। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। शाम को शाकिर दोस्त फैज व गुल्लू को लेकर आरोपी के घर पहुंचा था, लेकिन उसने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रविवार को उसने शाकिर को कांशीराम काॅलोनी के एमब्लाॅक में खंडहर जैसे मकान में गांजे की तीन पुड़िया लेकर बुलाया था। यहीं उसका मोबाइल देने का वादा किया था। शाकिर अपना ठेला लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद मोबाइल को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से कूचकर शाकिर की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पत्थरों से ढककर फरार हो गया था। पुलिस ने शाकिर के दोस्त फैज व गुल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने आरोपी से विवाद होना बताया था। इसके बाद पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed