Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Several people, including a BLO and a supervisor, injured in a honeybee attack

Meerut News: मधुमक्खियों के हमले में बीएलओ व सुपरवाइजर समेत कई घायल

Sun, 29 Nov 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Several people, including a BLO and a supervisor, injured in a honeybee attack
मधुमक्खियों के हमले में घायल दुकानदार विपिन खेडा। (मवाना)
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ रोड स्थित लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के सामने एक पेड़ पर लगे छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों ने रविवार को वहां मौजूद लोगों पर धावा बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। बूथ पर पहुंची बीएलओ बबीता, सुपरवाइजर बिजेंद्र, दुकानदार विपिन खेड़ा, मिस्त्री इरशाद और सड़क से गुजर रहे कई राहगीर मधुमक्खियों का डंक लगने से मामूली रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। कॉलेज के सामने खड़े एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है, जिसे किसी पक्षी ने छेड़ दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ने लगीं और आसपास मौजूद लोगों को निशाना बनाने लगीं। अचानक हुए हमले से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

बताया गया कि बूथ संबंधी कार्य के लिए वहां पहुंची बीएलओ बबीता और सुपरवाइजर बिजेंद्र मधुमक्खियों की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्होंने किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान दुकानदार विपिन खेड़ा और मिस्त्री इरशाद भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार होकर घायल हो गए। जिन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। वहीं पास ही दुकान चलाने वाले राजवीर सिंह ने खतरे को भांपते हुए अपनी दुकान का शटर गिराया और वहां से भागकर सुरक्षित जगह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के चलते घंटों तक क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं। हमलावर मधुमक्खियों के डर से दुकानदार अपनी दुकानों के भीतर दुबके रहे या दूर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मेरठ रोड से आवाजाही कर रहे कई राहगीर भी मधुमक्खियों की चपेट में आने से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जाना पड़ा। काफी देर बाद जब मधुमक्खियों का प्रकोप शांत हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और सामान्य गतिविधियां शुरू हो सकीं।

मधुमक्खियों के हमले में घायल दुकानदार विपिन खेडा। (मवाना)

मधुमक्खियों के हमले में घायल दुकानदार विपिन खेडा। (मवाना)

मधुमक्खियों के हमले में घायल दुकानदार विपिन खेडा। (मवाना)

मधुमक्खियों के हमले में घायल दुकानदार विपिन खेडा। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed