मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सामने आई पत्नी, कहा- मेरे पति की हत्या के पीछे इस बड़े मंत्री का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या को सियासी षड्यंत्र करार दिया है। सियासी गलियारों में गहरी पैठ रखने वाले कई लोगों के नाम लिए जाने से भूचाल खड़े हो सकते हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अन्य विधायकों की तरफ भी इशारा किया है।
मोर्चरी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि राजनीतिक लोग मिले हुए हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कराई है। पूर्व विधायक कृष्णानंद की हत्या में उन्हें जबरन फंसाया गया है। वे राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहते थे, लेकिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन्हें आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते थे, इसलिए धनंजय सिंह उनसे राजनीतिक रंजिश रखने लगा। इस पूरे षड्यंत्र में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी और बनारस के रहने वाले पीके सिंह भी शामिल हैं। आरोप लगाया कि उनके पति मुन्ना बजरंगी के खिलाफ पहले बागपत में झूठा मुकदमा लिखाया गया। इसके बाद बागपत में जबरन पेश कराने की साजिश रची, जेल में शिफ्ट किया और हत्या करा दी।
लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास पर देंगे धरना
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। इसके लिए वे लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां धरना देंगे। मुन्ना बजरंगी के साले हेमंत सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन ने बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में दाखिल किया। जबकि उसने पुलिस लाइन लेकर आना था। वह बीमार था और न्यायालय में अर्जी भी लगाई थी कि बीमारी के कारण नहीं आ सकता है। वह बीपी, न्यूरो, आर्थो की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें षड्यंत्र के तहत जबरन बागपत लाया गया।
पढ़ें : कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने क्यों की अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या, ये रही बड़ी वजह
मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें : Pics: मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात, अपनी जान को बताया खतरा
गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/