उत्तर प्रदेश के अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी को जिस केस में आज यानी (सोमवार) को कोर्ट में पेश किया जाना था। उसी मामले को लेकर बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने एक बड़ी बात कही है। जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा...
2 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बीएसपी के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि उनके मुकदमे की आड़ में मुन्ना की हत्या की साजिश रची गई। साथ ही उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया है। बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित को मुन्ना ने दी थी धमकी और...
दरअसल, साल 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी और कुख्यात बदमाश सुल्तान दोनों ने बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से 50 लाख रुपए की रंगदागी मांगी थी। इसके बाद 29 अक्टूबर 2009 को दिल्ली पुलिस ने मुन्ना को मुंबई के मलाड इलाके में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह था। उसका जन्म 1967 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूरेदयाल गांव में हुआ था। उसके पिता पारसनाथ सिंह उसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोए थे। लेकिन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी ने उनके अरमानों को कुचल दिया। उसने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। किशोर अवस्था तक आते आते उसे कई ऐसे शौक लग गए जो उसे जुर्म की दुनिया में ले जाने के लिए काफी थे। मुन्ना बजरंगी अब तक 100 से ज्यादा मर्डर कर चुका था।
5 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना को हथियार रखने का बड़ा शौक था। वह फिल्मों की तरह एक बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था। यही वजह थी कि 17 साल की नाबालिग उम्र में ही उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जौनपुर के सुरेही थाना में उसके खिलाफ मारपीट और अवैध असलहा रखने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मुन्ना ने कभी पलटकर नहीं देखा। वह जरायम के दलदल में धंसता चला गया।