फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saven eleven hotel is not in 163 illeagel marriage palace

163 अवैध मंडपों में सेवन इलेवन होटल नहीं शामिल

Fri, 19 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
saven eleven hotel is not in 163 illeagel marriage palace
मेरठ। एमडीए की ओर से हाईकोर्ट को भेजी गई अवैध मंडपों की सूची को सच संस्था अध्यक्ष डा. संदीप पहल ने झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वतखोर अधिकारी दिखावटी कार्रवाई कर रहे हैं। अवैध मंडपों की सूची में मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल के सेवन इलेवन होटल को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन

डा. संदीप पहल ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए विपुल सिंघल और एमडीए अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपुल सिंघल ने सरकारी सड़क पर गेट लगाकर कब्जा कर सेवन इलेवन मेें मिलाया हुआ है और एमडीए अधिकारियोें को रिश्वत देकर कार्रवाई को दबाया गया है। संदीप पहल ने कहा है कि जिस तरीके से बदर अली के अस्पताल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, उसी तरीके से अवैध मंडपों पर भी तुरंत कार्रवाई की जाए। वहीं, एमडीए, प्रशासन, आवास-विकास के रिश्वतखोर अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखी जाए। पहल ने कहा कि एमडीए द्वारा हाईकोर्ट में दी गई झूठी सूचना के लिए अलग से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दबाव बनाने का काम करते हैं संदीप पहल : विपुल सिंघल
वहीं विपुल सिंघल का कहना है कि डा. संदीप पहल सिर्फ दबाव बनाकर उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट के आदेश का सही से परीक्षण नहीं किया और न ही सूची को देखा है। कोर्ट ने सिर्फ ऐसे मंडपाें की सूची मांगी है, जहां पार्किंग नहीं है। सूची में किसी रेस्टोरेंट का नाम सूची में नहीं है। विपुल सिंघल ने कहा आज तक संदीप पहल ने शहर में कोई सामाजिक काम नहीं किया है। सिर्फ कालेज, होटल आदि के खिलाफ आरटीआई लगाकर उनसे अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया है। मैं अपने रेस्टोरेंट में उन्हें फ्री खाना नहीं खिला सकता और न ही उनके रिश्तेदारों का बिल किसी मंडप मालिक से कहकर कम करा सकता हूं, जो वह चाहते हैं। हां, हम इतना कर सकते हैं कि जो भी मंडपों में शादी आदि की बुकिंग कराने आएं, उनसे शपथ पत्र लिया जाएगा कि यदि उनके समारोह में संदीप पहल आ रहे हैं, तो बुकिंग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हालांकि, सभी मंडपों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। अभी भी लगातार सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
- राजेश कुमार पांडेय, एमडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed