फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Satyapal Singh Baghpat BJP MP says Chidambaram should not have behaved like this after court order

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह बोले, 'अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम का ऐसा व्यवहार सही नहीं'

Thu, 22 Aug 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Aug 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Satyapal Singh Baghpat BJP MP says Chidambaram should not have behaved like this after court order
बीजेपी विधायक सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व गृह मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर विपक्ष ने जहां मोदी सरकार पर हमला बोला है। वहीं बागपत से भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। 
विज्ञापन

@ANI
Satya Pal Singh, Baghpat BJP MP: Chidambaran ji is a former Union Finance,&Home Minister, he is an intellectual & knows the law, he should not have behaved like this after court's order.What happened was not good, had he surrendered earlier, his dignity would have remained intact

विज्ञापन
न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक, सत्यपाल सिंह ने कहा कि चिदंबरम जी एक पूर्व केंद्रीय वित्त, और गृह मंत्री रहे हैं, वह एक बुद्धिजीवी हैं और कानून को जानते हैं, उन्हें अदालत के आदेश के बाद इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। जो हुआ वह अच्छा नहीं था, क्या उन्होंने पहले आत्मसमर्पण किया था, उनकी गरिमा बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में घिरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई मुख्यालय में चिदंबरम से अधिकारियों ने पूरी रात पूछताछ की। वहीं आज उन्हें राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बुधवार को ऐसे चला घटनाक्रम.....
8:15 बजे: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे चिदंबरम
8:25 बजे: कांग्रेस दफ्तर से घर के लिए निकले
8:40 बजे: जोरबाग स्थित अपने घर पहुंचे चिदंबरम
8:44 बजे: सीबीआई टीम चिदंबरम के घर के लिए निकली
9:00 बजे: सीबीआई टीम दीवार फांदकर घर में घुसी
9: 05 बजे: ईडी की टीम भी पहुंची
9:15 बजे: दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची
9:45 बजे: सीबीआई मुख्यालय लाए गए चिदंबरम
10:16 बजे: गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री

घूस के पैसे से खरीदे गए थे स्पेन में टेनिस क्लब और ब्रिटेन में कॉटेज
ईडी के जब्ती आदेश के मुताबिक, ईडी चिदंबरम से पूछना चाहता है कि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने स्पेन में जो टेनिस क्लब, यूके में कॉटेज के साथ-साथ देश-विदेश में कुछ अन्य संपत्तियां खरीदीं, उनके पास पैसे कहां से आए थे। कार्ति ने ये संपत्तियां 54 करोड़ रुपये में खरीदीं। 

ईडी ने अक्तूबर 2018 में एक अटैचमेंट ऑर्डर पास किया था, जिसके मुताबिक ये सारी संपत्तियां आईएनएक्स मीडिया केस में घूस के पैसे से खरीदी गई थीं। चिदंबरम इस केस में अपने बेटे के साथ सह-अभियुक्त हैं। 

स्पेन के बार्सिलोना में खरीदी गई जमीन और टेनिस क्लब की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी और सीबीआई पिता-पुत्र के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस और एयरसेल-मैक्सिस 2जी स्कैम केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed