फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitation workers should get equal pay for equal work

समान कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों को समान वेतन मिले

Fri, 12 Sep 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers should get equal pay for equal work
सरधना। नगर पालिका में एससी एसटी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। संवाद
सरधना। नगर पालिका के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में एससी/एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की।
विज्ञापन

आयोग सदस्य को अवगत कराया कि पिछले 18 वर्षों से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी देश को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया। स्थानीय निकाय विभाग में कार्यरत इन संविदा कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ तो मिल रहा है, लेकिन जनवरी 2016 से लागू सातवें वेतन आयोग का लाभ अब तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। नगर निगम और पालिकाओं में ईपीएफ की कटौती हो रही है, लेकिन नगर पंचायतों में अब भी शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। आयोग सदस्य ने पालिका प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की कई महीनों से लंबित ईपीएफ और ईएसआई की किस्तों में से लगभग 11.30 लाख की राशि उनके खातों में जमा कराई जा चुकी है। आश्वासन दिया कि शेष शिकायतों का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। आयोग सदस्य ने निर्देश दिए कि आउटसोर्सिंग व संविदा पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को उनका नियमानुसार लाभ समय पर दिया जाए। आयोग सदस्य ने प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विकास प्रधान, महीपाल वाल्मीकि, शुगनचंद धिंगान, सोहनवीर सिंह, सुनील कुमार, विनोद बेचैन, अनिल कुमार, अरुण कुमार, अमित कुमार, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed