{"_id":"596320934f1c1ba9768b47e2","slug":"sandeep-alias-adil-suspect-arrested-from-j-k-connection-with-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है घाटी से गिरफ्तार लश्कर का आतंकी संदीप, UP से क्या है नाता? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन है घाटी से गिरफ्तार लश्कर का आतंकी संदीप, UP से क्या है नाता?
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल का यूपी से क्या नाता है। आदिल पर तमाम आरोप लगे हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदिग्ध आतंकी संदीप उर्फ आदिल को सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान का दावा है कि यह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। उन्होंने बताया कि आतंकी को लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। संदीप के पिता का नाम राम शर्मा है और वह दो पहचान के साथ रहता है। स्थानीय लोग उसे आदिल के नाम से जानते हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि संदीप पर हथियार लूटने और सेना पर हमले के तमाम आरोप हैं। आदिल की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस और एटीएस में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि संदीप उर्फ आदिल पर तमाम आरोप हैं। जैसे- 1. एसएचओ फिरोज डार की हत्या में भी शामिल था। 2. 3 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। 3. हथियार लूटने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। 4. संदीप उर्फ आदिल की मदद से आतंकियों ने एटीएम लूटे। 5. पहली बार कोई गैर-कश्मीर युवक लश्कर में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/