फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, The Hindu Yuva Vahini has demanded that the Sharjeel Imam should be hanged

शरजील इमाम को फांसी देने की मांग, कहा- देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सख्ती करे सरकार

Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, The Hindu Yuva Vahini has demanded that the Sharjeel Imam should be hanged
शरजील इमाम - फोटो : social media

हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में शाहीन बाग में असम को भारत से अलग करने वाले विवादित बयान पर आक्रोश जताते हुए शरजील इमाम को फांसी देने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सरकार सख्ती करें।

विज्ञापन


सहारनपुर देहात के गांव लखनौती कला में हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक संदीप राणा के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोग ना कभी भारत के हुए हैं और ना कभी होंगे। यह वह लोग हैं जो भारत की जड़ों को काटने का काम कर रहे हैं। हमें पाकिस्तान से ज्यादा खतरा ऐसे गद्दारों से हैं जो खाते तो देश का है मगर गाते देश के दुश्मनों का हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्हें पता है कि सीएए में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इनकी मानसिकता देश तोड़ने की है और यह बात जनता भलीभांति जान गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद से उठीं महिलाओं की आवाज, नहीं चाहिए देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाली सरकार


मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून से यह तो साफ हो गया है कि कौन देश के साथ है और कौन देश का दुश्मन है। जिला प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि देश विरोधी तत्वों के साथ सरकार कोई नरमी न बरते। 

इस दौरान जिला महामंत्री संदीप राणा, जिला संयोजक अनूप सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राणा, एडवोकेट अभिषेक राणा, मोनू राणा, नाथी सिंह, शुभम सिंह, प्रमोद धीमान, अक्षय सिंह, मेजर सिंह, कुणाल राणा आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed