{"_id":"5d626aca8ebc3e93d47d4b4b","slug":"saharanpur-person-killed-in-car-collision-while-getting-off-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बस से उतरते वक्त कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बस से उतरते वक्त कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत
Sun, 25 Aug 2019 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के देवबंद में हाईवे पर सड़क पार करते समय एक सब्जी व्यापारी को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के महमूदनगर निवासी साजिद (35) पुत्र अख्तर सब्जी व्यापारी था। रविवार की सुबह साजिद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने बस से उतरा था।
विज्ञापन
सुबह के समय मंडी में जाने के लिए जैसे ही वह सड़क पार करने लगा इसी दौरान तेज गति से आ रही के कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सब्जी व्यापारी साजिद को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े कई जोड़े
सूचना मिलते ही डायल 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों की घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाल आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल में एक नीले रंग की कार द्वारा हादसा हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव पीएम के लिए सहारनपुर भिजवा दिया है।