{"_id":"62ba9b72315d045e62009c94","slug":"saharanpur-accident-on-shakambhari-devi-road-innova-car-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शाकंभरी देवी रोड पर भीषण हादसा, इनोवा के चालक की मौत, कार के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शाकंभरी देवी रोड पर भीषण हादसा, इनोवा के चालक की मौत, कार के उड़े परखच्चे
Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:40 AM IST
सार
सहारनपुर में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में इनोवा कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इनोवा के अंदर फंसे चालक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात शाकंभरी देवी रोड पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली व इनोवा कार की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। उसके चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इनोवा के अंदर फंसे चालक के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
हादसा देर रात सेंट थॉमस स्कूल के पास हुआ। गांव चुहड़पुर कलां निवासी कर्मवीर (35) संवरजीत सिंह इनोवा कार में बेहट से अपने गांव जा रहा था। सेंट थॉमस स्कूल के पास सामने से आ रही यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और इनोवा की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज हुई, कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और कर्मवीर ड्राईवर सीट व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना बेहट पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मवीर के शव को बाहर निकाला और उसके परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।