{"_id":"62ba85c8d1e411670b231e2d","slug":"meerut-public-service-center-operator-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 28 Jun 2022 10:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:08 AM IST
सार
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
meerut news, murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित सियाल पुलिया के समीप मंगलवार की सुबह गोली लगा हुआ एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की पहचान जनसेवा केंद्र संचालक के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक गोली लगा शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ सदर देहात सहित मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान क्षेत्र में जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक के रूप में की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बारूद के ढेर पर था मेरठ का समर गार्डन, विस्फोट होते ही जमींदोज हुए तीन मकान, खत्म हुईं दो जिंदगी
विज्ञापन
परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां मृतक के भाई मीनू ने बताया कि वह उसका बड़ा भाई दीन मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी करीम नगर गली नंबर 9 में रहता है, जिसे उसके ताऊ बाबूदीन ने बचपन में ही गोद ले लिया था।
मीनू ने बताया कि मृतक जन सेवा केंद्र चलाता है। सोमवार की शाम 6:00 बजे वह कचहरी में किसी परिचित को खाना लेकर गया था। जहां से देर रात तक घर वापस न लौटने पर उसके भाई मीनू ने थाना नौचंदी पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं अगले रोज सियाल पुल के समीप तीन गोली लगा हुआ शव पड़ा मिला है।
इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्यारोपी का खुलासा हो सकेगा हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।