फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadhvi Prachi said that decision will come in our favor in Ayodhya case

अयोध्या प्रकरण पर साध्वी प्राची का बयान, कहा- हमारे पक्ष में आएगा फैसला

Fri, 08 Nov 2019 05:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi said that decision will come in our favor in Ayodhya case
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

हिंदू नेता साध्वी प्राची ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले पर कहा कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फैसला आने के बाद पूर्ण रूप से शांति रहेगी, क्योंकि हिंदू-मुस्लिम सब न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सहारनपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबर एक लुटेरा था, उसका जन्म न तो भारत में हुआ न ही वह भारत में मरा। वह एक बलात्कारी था, फिर बाबरी मस्जिद कैसे उसकी थी। लोग उसके नाम पर क्यों लड़ाई लड़ रहे हैं जिस प्रकार कश्मीर, तीन तलाक पर साहसिक फैसला लिया गया है उसी प्रकार से अयोध्या पर फैसला आएगा। अयोध्या प्रकरण में फैसला आने के मामले पर शासन-प्रशासन की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी व्यवस्था है। उसे कानून व्यवस्था बनानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची के फिर बिगड़े बोल, कहा- पश्चिमी यूपी बन चुका है मिनी पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। भारत में 70 वर्षों से बाबरी-रामजन्म भूमि को लेकर केस चल रहा है, अब उस पर निर्णय आने वाला है। कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा और देश में शांति भाईचारे का माहौल बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम दोनों को कोर्ट के फैसले का मन से सम्मान करना चाहिए। साध्वी प्राची रामपुर मनिहारान में एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed