फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Runway till the shivalya

शिवालयों तक भोलों ने लगाई दौड़

Tue, 30 Jul 2019 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Runway till the shivalya
हाईवे पर डाक कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
शिवालय तक भोलों ने लगाई दौड़
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में केेसरिया पोशाक में सीटी बजाते और हाथ में गंगाजल लिए भोलों की फौज हाईवे और शहर के मार्गों पर दौड़ लगाती दिख रही है। आस्था की इस दौड़ में हर कांवड़िये का लक्ष्य उसका शिवालय है। सोमवार को दिनभर कांवड़ मार्गों पर डाक कांवड़ियों का बोलबाला रहा।
सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम अपना रुख बदलता रहा। कभी धूप तो कभी बादलों की ओट से छांव, लेकिन कांवड़ियों की चाल में कोई फर्क नहीं दिखाई दिया। वह लगातार तेज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। हालांकि उमस ने कांवड़ियों को खासा परेशान किया। शाम होते होते हाईवे और शहर में कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर सजी कांवड़
सिवाया टोल प्लाजा पर मोदीपुरम, मेरठ, गेसपुर, खरखौदा, किठौर, मेडिकल, खड़ौली बाईपास, मोदीनगर के शिवभक्त सुबह से शाम तक रुके रहे। शाम तक कांवड़ियों की संख्या बहुत बढ़ गई। शाम ढलते ही विशाल कांवड़ को सजाया गया। इस बीच टोल प्लाजा से सिवाया तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बेहोश हुए कई कांवड़िये
हाईवे पर नोएडा निवासी अजय कुमार बेहोश होकर गिर गए। शिव भक्तों ने उन्हें मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार कराने के बाद उन्हें नोएडा रवाना किया।
आज पहुंचेंगी डाक कांवड़
बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार को डाक कांवड़ पहुंचना शुरू हो जाएंगी। कांवड़िये शिवालय पहुंचकर अपनी हाजरी का जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed