फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion increased to 12, drivers in trouble due to jam

मेरठ: 12 तक बढ़ा रूट डायवर्जन, जाम से संकट में वाहन चालक

Thu, 09 Feb 2023 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Route diversion increased to 12, drivers in trouble due to jam
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने मेवला फ्लाईओवर पर गार्डर इरेक्शन कार्य के कारण रूट डायवर्जन चार दिन और बढ़ा दिया है। इस दौरान रात एक बजे से सुबह छह बजे तक फुटबाॅल चौक से संजय वन तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। 7 और 8 फरवरी को रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक रूट डायवर्जन के दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हुआ। जिस कारण दिल्ली रोड समेत एनएच-58, बिजली बंबा बाइपास और बागपत रोड पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर पर एल एंड टी कंपनी द्वारा रैपिड रेल के गार्डर इरेक्शन का कार्य किया जा रहा है। गार्डर इरेक्शन कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों तक रूट डायवर्जन घोषित किया था, जिसे चार दिन और बढ़ाते हुए 12 फरवरी तक कर दिया है। हालांकि अगले इन चार दिनों में समय रात एक बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली की ओर से मेरठ शहर की तरफ़ आने वाले सभी वाहन बिजली बंबा बाइपास से शास्त्री नगर तिराहे से होते हुए हापुड़ अड्डा एवं तेजगढ़ी चौराहे से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह दिल्ली की तरफ से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आने वाले सभी बड़े वाहन परतापुर से एनएच-58 से बागपत फ्लाईओवर के नीचे से मलियाना फ्लाईओवर होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर आ सकेंगे। शहर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन फ़ुटबॉल चौराहे से बागपत रोड से होते हुए एनएच-58 जा सकेंगे। मेवला फ्लाईओवर पर गार्डर इरेक्शन के कार्य को लेकर रूट डायवर्जन का समय तीन दिन और बढ़ाकर 12 फरवरी तक कर दिया है। जरूरत पड़ने पर यह डायवर्जन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
व्यवस्था बनाने में ट्रैफिक पुलिस फेल
दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन करने के बाद मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हुई। यही नहीं पुलिस ने मेवला फ्लाईओवर को तय समय से दो घंटे पहले ही बंद कर दिया था। जिस कारण वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई थी। रातभर वाहन चालक गली-मोहल्लों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। रूट डायवर्जन का समय तीन दिन और बढ़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

000
संजय वन पर नहीं रोके जा रहे वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने परतापुर की ओर से आने वाले वाहनों को संजय वन से डायवर्ट किया हुआ है, इसके बावजूद अधिकांश वाहन मेवला फ्लाईओवर तक पहुंच रहे हैं। जिस कारण यहां भीषण जाम लग रहा है। पुलिस की इस लापरवाही के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हालात नवीन मंडी गेट के सामने रहे। ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर भी रात के समय पुलिस नदारद रही और रातभर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed