{"_id":"5fec26788ebc3e3e723038e5","slug":"roadways-bus-hit-the-cart-filled-with-sugarcane-in-muzaffarnagar-one-died-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: रोडवेज बस ने गन्ने से भरी बुग्गी में मारी टक्कर, युवक की मौत दूसरा घायल, भैंसे ने भी दम तोड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: रोडवेज बस ने गन्ने से भरी बुग्गी में मारी टक्कर, युवक की मौत दूसरा घायल, भैंसे ने भी दम तोड़ा, हंगामा
Wed, 30 Dec 2020 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को खतौली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां मुजफ्फरनगर मेडिकल के सामने खतौली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रही यूपी रोडवेज की बस ने गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुग्गी सवार दो भाई नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात, युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खतौली मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव बेगराजपुर निवासी दो भाई अंकित और राजेश पुत्र लख्मीचंद बुधवार सुबह शुगर मिल में गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी लेकर जा रहे थे। यहां मुजफ्फरनगर मेडिकल के सामने खतौली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस ने बुग्गी में जबरदस्त टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बड़े भाई अंकित की मौत हो गई तथा राजेश को मेरठ रेफर कर दिया गया
विज्ञापन
उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की मौत पर मेडिकल के सामने ही बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम लगाए जाने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बताया गया कि मृतक अंकित की उम्र 23 वर्ष है, एक वर्ष पूर्व ही उसक विवाह हुआ था। वहीं इस भीषण सड़क हादसे में भैंसे की भी मौत हो गई।