{"_id":"5fec14788ebc3e3c554fbeec","slug":"meerut-crime-news-man-killed-his-girlfriend-by-entering-her-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात, युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात, युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की गर्दन काटकर की हत्या
Wed, 30 Dec 2020 11:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
मृतक नरगिस -फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ब्रहम्पुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यहां थाने के पास सैनी वाली गली में युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी शादीशुदा महिला का ब्वॉयफ्रेंड बुधवार को सुबह उसके घर में घुस गया और धारदार हथियार से महिला पर हमला बोल दिया। युवक ने महिला की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाने के सटे सैनी वाली गली में ऑटो चालक जावेद रहता है। जावेद के पड़ोस में रहने वाली नरगिस (36) से संबंध थे।
नरगिस का पति दिल्ली में रहता है। नरगिस सोनू नाम के एक युवक से कोर्ट मैरिज करने की जिद कर रही थी। जिसको लेकर जावेद व नरगिस में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। इसी दौरान जावेद ने धारदार हथियार से नरगिस की गला काटकर हत्या कर दी। जावेद भी शादीशुदा है।
एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया। पुलिस आरोपी ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, सुबह तड़के हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।