फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rickshaw driver dies after being hit by a bike, yet to be identified

Meerut News: बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, नहीं हुई पहचान

Fri, 15 May 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver dies after being hit by a bike, yet to be identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीपीनगर क्षेत्र में मलियाना निवासी प्रिंस अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार देर रात सरधना फ्लाईओवर की ओर से अपने घर की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बाइक ने सामने जा रहे ठेले में टक्कर मारदी। टक्कर लगते ही ठेला चालक सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 50 वर्षीय रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। सीओ का कहना है कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


- महिला ने दुकानदार पर लगाया मारपीट का आरोप
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित गगन विहार निवासी सृष्टि ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 13 मई की शाम हीरा क्लाथ हाउस पर साड़ी खरीदने गई थी। महिला की साड़ी और उसकी कीमत को लेकर दुकानदार हसमुद्दीन और उसके पुत्र अनस से कहासुनी हो गई। आरोप है आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सीओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed