{"_id":"59cb6fec4f1c1ba0538b4a45","slug":"ri-suspend-with-obscene-acts-with-trainee-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी सिपाही के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरआई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनी सिपाही के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरआई सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
मेरठ में ट्रेनी महिला सिपाही से अश्लील हरकत करने के आरोपों में फंसे पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) सत्यप्रकाश शर्मा को एसएसपी ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी दहल के मुताबिक जांच रिपोर्ट में आरआई की गलती ज्यादा बतायी गई है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक की इस हरकत से पुलिस मुख्यालय लखनऊ से भी नाराजगी जताई गयी है। मुख्यालय ने आरआई के हाल में ही होने वाले प्रमोशन पर भी रोक लगा दी है। उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी के अनुसार आरआई सत्यप्रकाश शर्मा और पीटीआई पंकज त्यागी काफी दिनों से महकमे की छवि खराब कर रहे थे। जांच रिपोर्ट में दोनों ही महिला ट्रेनी सिपाही से फोन पर बात करते थे। पीटीआई को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें : ट्रेनी महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले आरआई पर गिरी गाज
विज्ञापन
पुलिस लाइन से सरकारी तेल की कालाबाजारी में एएसपी अंकित मित्तल की जांच रिपोर्ट में आरआई भी फंसे थे। एएसपी की रिपोर्ट के बाद आरआई पर विभागीय कार्यवाही हुई थी। इस प्रकरण के बाद आरआई का पुराना रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि जिस ट्रेनी महिला सिपाही ने आरआई की लिखित शिकायत की है, वह अगर तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर आरआई को जेल भेज दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
