फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trainee woman constable molested, fall on RI

ट्रेनी महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ करने वाले आरआई पर गिरी गाज

Sun, 24 Sep 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 24 Sep 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
Trainee woman constable molested, fall on RI
एसएसपी ने आरआई के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

मेरठ में ट्रेनी महिला कांस्टेबल से अश्लील हरकत के आरोप में फंसे आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) पर शनिवार गाज गिर गई। एसएसपी ने आरआई से पुलिस लाइन का चार्ज छीन लिया। ये चार्ज अब ट्रैफिक सीओ संतोष कुमार सिंह को दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रही एक महिला सिपाही ने दस दिन पहले एसएसपी को आरआई सत्यप्रकाश शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। इसकी जांच एसएसपी ने एसपी क्राइम शिवराम यादव को सौंपी थी। अमर उजाला ने रविवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसपी क्राइम की रिपोर्ट में आरआई पर आरोप सिद्ध हो गए। एसएसपी ने आरआई से पुलिस लाइन के सारे चार्ज ले लिए। आरआई पर विभागीय कार्रवाई (मिस कंडक्ट) लगाकर जांच बैठा दी। आरआई व ट्रेनी महिला सिपाही के ट्रांसफर के लिए एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय को लिखा। जांच रिपोर्ट में आरआई और महिला सिपाही दोनों की गलती मिली है। दोनों तरफ से कॉल होती थी। वहीं आरआई पहले पुलिस लाइन में तेल चोरी के मामले में फंसे थे। आरआई का होने वाला प्रमोशन भी रुक सकता है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि आरआई सत्यप्रकाश शर्मा पर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए। आरआई से पुलिस लाइन का चार्ज ले लिया गया। उनके ट्रांसफर के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed