फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing the murder of Vinay in Shamli, Mastermind arrested

यूपी: प्रेम विवाह बना विनय की हत्या का कारण, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mon, 07 May 2018 07:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 07 May 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
Revealing the murder of Vinay in Shamli, Mastermind arrested
मास्टरमाइंड ब्रिजेश शर्मा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

शामली के गांव लांक निवासी विनय मलिक की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मास्टरमाइंड ब्रिजेश शर्मा निवासी मखदूमपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण विनय का मुख्य आरोपी की भतीजी से प्रेम विवाह और स्कूल में बंटवारा बना।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर एसपी ऑफिस में पत्रकार वार्ता में एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गांव लांक निवासी विनय मलिक की चार मई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विनय के पिता सूबे सिंह की ओर से विशाल पुत्र देवेंद्र निवासी किशोरपुर थाना अलीपुर मोरना, ब्रिजेश शर्मा निवासी मखदूमपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ और सोनू पुत्र धर्म सिंह निवासी अलीपुर मोरना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रिजेश शर्मा बुटराडी के पास खड़ा है। सूचना पर कोतवाल जेएस कालर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक बरामद कर ली। एएसपी ने बताया कि ब्रिजेश शर्मा और विनय एक स्कूल में साझीदार थे। इसी दौरान विनय ने प्रेम प्रसंग के चलते ब्रिजेश की भतीजी के साथ शादी कर ली। इससे नाराज ब्रिजेश ने विनय से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली। दोनों में स्कूल के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। एएसपी के मुताबिक ब्रिजेश की भतीजी के साथ विनय का प्रेम विवाह और स्कूल में बंटवारे को लेकर विवाद ही हत्या के कारण बन गए।
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का दिया गया था विशाल को लालच  

Revealing the murder of Vinay in Shamli, Mastermind arrested
फाइल फोटो

एएसपी ने बताया कि विशाल पहले ब्रिजेश के स्कूल में पढ़ता था। उसकी पढ़ाई पूरी होने के बाद वह स्कूल से चला गया, लेकिन ब्रिजेश शर्मा के संपर्क में बना रहा। ब्रिजेश ने विनय की हत्या का प्लान बनाया तो विशाल से संपर्क किया। ब्रिजेश शर्मा ने विशाल को स्कूल में नौकरी और जल्द ही जमानत कराने का लालच दिया था। विशाल को विनय भी स्कूल से जानता था। इसके बाद विशाल हत्या से एक दिन पूर्व विनय के घर पहुंचा और उसी रात वहीं रुक गया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी हत्या कर दी।

किला परीक्षित गढ़ में पकड़ा जा चुका है विशाल 
एएसपी के मुताबिक ने बताया कि रविवार को ही विशाल किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसे किला परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के मुताबिक अब हत्या के मामले में सोनू फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed