फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, देखिए तस्वीरें

Sun, 06 May 2018 12:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, शामली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 06 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
murder of a young man in Shamli in love marriage dispute, see photos
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस और मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में मेहमान बनकर घर में आए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से आसपास दहशत पसर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह प्रथम दृष्टया प्रेम विवाह ही है।

murder of a young man in Shamli in love marriage dispute, see photos
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी विनय मलिक ने हस्तिनापुर के गांव मखदूमपुर निवासी ब्रिजेश शर्मा के साथ मिलकर पार्टनरशिप में एक स्कूल खोला था। फिर विनय मलिक का उनके घर आना जाना हो गया था। बाद में विनय ने ब्रिजेश शर्मा के भाई राकेश शर्मा की बेटी से करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

पढ़ें : भांजे ने मामी से बनाए अवैध संबंध, विरोध करने पर मामा को मार डाला और फिर...

murder of a young man in Shamli in love marriage dispute, see photos
घटनास्थल का फोटो - फोटो : अमर उजाला

हंसी खुशी से दोनों अपना जीवन गांव में ही व्यतीत कर रहे थे। इस विवाह के बाद लड़के वाले के परिवार से अनबन शुरू हो गई। प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। ब्रिजेश शर्मा ने विनय मलिक से स्कूल में से पार्टनरशिप अलग कर ली थी और अपने संबंध तोड़ लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of a young man in Shamli in love marriage dispute, see photos
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वहीं बृहस्पतिवार की दोपहर ब्रिजेश शर्मा का दोस्त हस्तिनापुर के गांव किशोरपुर निवासी विशाल पुत्र देवेंद्र लांक में विनय के यहां पहुंचा। रात में घर में ही रुक गया। शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे हस्तिनापुर के अलीपुर निवासी देवेंद्र शर्मा और सोनू पुत्र धर्मसिंह भी आ गए और तीनों जीने के रास्ते ऊपर बने कमरे में पहुंचे तथा सो रहे विशाल की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर विशाल की मां और पत्नी भी जाग गई।

पढ़ें : लव मैरिज करने जा रहे प्रेमी युगल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
murder of a young man in Shamli in love marriage dispute, see photos
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वहीं महिला ने तीनों आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी एके सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से बात की। मामले में मृतक के पिता सूबे सिंह की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed