{"_id":"5a5c51734f1c1b91268b46c4","slug":"revealed-the-murder-of-a-1-5-crore-mastermind-of-the-corpse","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की डकैती का मास्टर माइंड था कृष्णा, खून से लथपथ मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की डकैती का मास्टर माइंड था कृष्णा, खून से लथपथ मिली थी लाश
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के एक गांव में 12 जनवरी की दोपहर को 26 वर्षीय जिस युवक का खून से लथपथ शव मिला था वह झांसी का कृष्णा था। झांसी में सराफ कारोबारी के यहां हुई डकैती की वारदात का कृष्णा मास्टर माइंड था। बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बाकी आरोपियों ने कृष्णा की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक के चेहरे को कुचलकर उसकी पहचान मिटाना चाहते थे। खुलासा होने के बाद रविवार देर रात झांसी पुलिस कंकरखेड़ा पहुंची और पूरे मामले में पुलिस की जानकारी ली।
विज्ञापन
पढ़ें : योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट
विज्ञापन
झांसी कोतवाली इलाके के चौधरायाना मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के घर डकैती डालने के आरोप में पकड़े गए चार आरोपियों ने मुख्य आरोपी और व्यापारी के पुराने नौकर कृष्णा की माल बंटवारे के विवाद में हत्या कर दी। 19 दिसंबर को एकता कॉलोनी में रहने वाले विक्की राय, रामकृपाल, शिवम साहू, कृष्णा व संदीप कुशवाह ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बदमाश कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के परिजनों को बंधक बनाकर तमंचे के दम पर डेढ़ करोड़ से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चार जनवरी को विक्की राय व उसके पिता रामकृपाल एवं 7 जनवरी को शिवम सूजे निवासी उन्नाव गेट बाहर एकता कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। एसएसपी जेके शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदीप कुशवाहा, आशीष साहू, शिवम साहू व अनुज राय को गिरफ्तार किया। पुलिस चारों के पास से साढे़ पांच किलो जेवरात बरामद किए।
पढ़ें : पहले अपहरण, फिर मासूम की हत्या, लाश देखकर बिगड़ी मां की हालत
अंजनी माता मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में माल का बंटवारा करते समय कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह ने उन्हें दबोचा। पूछताछ में चारों ने बताया कि घटना को अंजाम देकर कुछ दिन पहले कृष्णा इंदौर जाकर रहने लगा था। माल हड़पने की नियत से आरोपी संदीप व इंदौर निवासी विक्की लखेरा ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास जिटौली गांव के जंगल में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके बाद कृष्णा के चेहरे को ईट से कुचल दिया।
झांसी पुलिस ने किया संपर्क
सीओ दौराला पंकज सिंह का कहना है करीब 26 वर्षीय एक युवक का शव मिला था। शव को गेहूं के खेत में फेंका गया था। युवक के एक हाथ पर कृष्णा लिखा हुआ था। झांसी की पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए संपर्क किया था। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/