फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police encounter at the behest of Yogi, list of killed in encounter

योगी के इशारे पर मेरठ पुलिस का एनकाउंटर योग, देखिए मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों की लिस्ट

Mon, 15 Jan 2018 07:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कपिल कुमार, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कपिल कुमार, मेरठ Updated Mon, 15 Jan 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut police encounter at the behest of Yogi, list of killed in encounter
मेरठ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिधरा मेरठ की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि प्रदेश को अपराध मुक्त किया जाएगा। सीएम ने बागपत निवासी यूपी पुलिस के शहीद जवान अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि पुलिस को पूरी छूट है। हमारे जवान गुंडों, बदमाशों और माफियाओं को वहां पहुंचा रहे हैं जहां वास्तव में उनकी जगह होनी चाहिए। इस काम में हमारे जवान शहीद भी हो रहे हैं, उनकी शहादत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं है, उन्हें अपराध छोड़ना होगा या फिर उत्तर प्रदेश ही छोड़कर जाना होगा। खास बात यह है कि सीएम योगी के दावों का मेरठ पुलिस पर ऐसा असर दिखा कि बीते दो दिनों में चार मुठभेड़ हुईं जिसमें 10, 25 और 50 हजार के इनामी समेत चार बदमाशों को पुलिस की गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनके साथी भागने में कामयाब हो गए। मेरठ में हो रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद कहा जा सकता है कि मेरठ पुलिस सीएम योगी के दावों को हिट कर रही है।   

विज्ञापन


इतिहास में दर्ज रहेगा रिकॉर्ड
साल 2017 बीत चुका है, लेकिन बीते साल में कई रिकॉर्ड बने जो हमेशा इतिहास में दर्ज रहेंगे। खास बात यह है कि साल 2017 पुलिस मुठभेड़ के लिए भी जाना जाएगा। बीते एक साल में प्रदेश में 900 से अधिक मुठभेड़ में 35 बदमाश ढेर हुए। लेकिन वेस्ट यूपी के लिए खुशी की ये बात है कि मेरठ जोन इसमें अव्वल रहा। पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो सबसे अधिक मुठभेड़ की घटना मेरठ में हुई। 358 मुठभेड़ में सर्वाधिक 17 बदमाश मारे गए। इसमें शामली और मुजफ्फरनगर में चार-चार को मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन


पढ़ें : फिल्मी अंदाज में Live मुठभेड़, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में अब तक यह हुई मुठभेड़

Meerut police encounter at the behest of Yogi, list of killed in encounter
मौके पर एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

2017
-19 जुलाई को एसटीएफ शताब्दीनगर में दिल्ली से अपहृत डॉक्टर को बंधनमुक्त कराया, एक बदमाश को गोली लगी।
-17 अगस्त को लावड़ में इंचौली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। मंसूरपुर निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश फरमान घायल।
- 03 सितंबर को लिसाड़ीगेट में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। इनामी बदमाश फरमान उर्फ गांधी के पैर में गोली लगी। 
- 05 सितंबर को कुख्यात सलमान के पैर में सदर बाजार पुलिस ने गोली मारी थी।
-13 सितंबर को लिसाड़ीगेट में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़। 12 हजार के इनामी साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली के पैर में गोली लगी।
- 14 सितंबर को इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और बदमाशों में मुठभेड़। 17 हजार के इनामी सन्नी काकरान को गोली लगी।
- 26 सितंबर को गांधी बाग के पास मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर मारा गया।
- 28 सितंबर को एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात मुकीम काला के भाई वसीम काला को मारा गिराया। 
- 04 अक्टूबर किठौर में पुलिस से मुठभेड़, एसओ की जीप में गोली लगी, मध्यप्रदेश का बदमाश टेहर सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। 
- 17 नवंबर को नौचंदी मैदान में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी।
- 02 दिसंबर को किला रोड पर मेडिकल पुलिस और गोतस्करों में फायरिंग, एक गोतस्कर घायल
- 03 दिसंबर को सरूरपुर में पुलिस पर फायरिंग, 25 हजार के इनामी समेत तीन धरे
- 30 दिसंबर को शताब्दीनगर में क्राइम ब्रांच ने 50 हजार का इनामी हसीन उर्फ मोटा ढेर किया था।

2018
- 09 जनवरी को रेलवे रोड में पुलिस ने कुख्यात सलमान के पैर में गोली मारी। 
- 09 जनवरी को परीक्षितगढ़ के खानपुर जंगल में 10 हजार के इनामी चांद के पैर में मारी गोली। 
- 10 जनवरी को मेडिकल क्षेत्र में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी सलमान उर्फ राजा के पैर में मारी गोली। 
- 10 जनवरी को लिसाड़ीगेट क्षेत्र में 25 हजार के इनामी फरमान को मारी पैर में गोली।

पढ़ें : Encounter : 24 घंटों के भीतर चार मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को मारी गोली

बदमाशों में पुलिस का खौफ

Meerut police encounter at the behest of Yogi, list of killed in encounter
एनकाउंटर में एक बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में हर रोज ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे हैं, जिसकी वजह से बदमाशों में खौफ पैदा हो गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बुधवार को बिजनौर में देखने को मिला जब एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और 20 हजार रुपये के इनामी रोहित ने स्पेशल जज की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मेरठ के बदमाशों में भी खौफ देखने मिल रहा है। इनामी बदमाश कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत लगा रहे हैं। कानून के एक जानकार की मानें तो 50 हजार का इनामी बदमाश सलमान उर्फ राजा अपने भाई की शादी के बाद सरेंडर होने की बात कर चुका था। लेकिन इससे पहले बुधवार को एसटीएफ से उसकी मुठभेड़ हो गई। पुलिस अफसरों के अनुसार मेरठ जोन में कई बदमाशों ने सरेंडर अर्जी लगाई है। जिसको देखते हुए पुलिस इनामी बदमाशों को तेजी से ढूंढने में जुटी है। 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। 35 बदमाश पुलिस की गोली से मारे गए और 100 से अधिक बदमाशों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। अगर मेरठ जोन की बात करें तो यहां पर 22 बदमाशों को पुलिस ढेर कर चुकी है। इस समय हाल यह हैं कि वेस्ट यूपी में लगभग रोजाना ही पुलिस एनकाउंटर कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed