{"_id":"5fca952a8ebc3ecfc0358c51","slug":"results-of-25-courses-including-ba-llb-llb-declared-city-news-mrt514102466","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए-एलएलबी, एलएलबी समेत 25 कोर्सों का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए-एलएलबी, एलएलबी समेत 25 कोर्सों का परिणाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कैंपस और कॉलेजों में पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, तीन वर्षीय एलएलबी, बीएससी होम साइंस और बीजेएमसी फाइनल ईयर समेत 25 के करीब कोर्सों का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। एलएलबी में जिन कॉलेजों के मौखिक परीक्षा के अंक नहीं भेजे गए थे उनके रिजल्ट रोक लिए हैं।
शुक्रवार को 20 हजार के करीब छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। इनमें बीए-एलएलबी, एलएलबी, बीएससी होम साइंस के छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा जो 25 कोर्सों का रिजल्ट जारी हुआ है, वे उन कॉलेजों का है, जिनका पहले मौखिक परीक्षाओं की वजह से रिजल्ट रोक लिया गया था। शनिवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि दो दिन के भीतर बीएड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। इसमें 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं।
20 हजार से ज्यादा छात्र छात्राओं को परीक्षा का इंतजार
मेरठ। बैक और भूतपूर्व परीक्षा वाले 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को परीक्षा का इंतजार है। इन छात्रों की परीक्षा होगी या इन्हें प्रोन्नत किया जाएगा, इस संबंध में विवि ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
दरअसल सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी के फाइनल ईयर के 1 लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं हो चुकी है, शेष विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है। 20 हजार के करीब ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो बैक या भूतपूर्व परीक्षा के कारण प्रोन्नत नहीं हो सके हैं। ऐसे में इनका रिजल्ट अटका हुआ है। अब इन छात्रों को विवि के निर्णय का इंतजार है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि बैक और भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाओं पर जल्द निर्णय होगा। उधर सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जल्द आ जाएंगे। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं देे पाने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा तैयार कराया जा रहा है।