{"_id":"5fef71998ebc3e41d23b9635","slug":"report-reached-after-dead-body-in-meerut-many-people-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव के बाद पहुंची रिपोर्ट, कई लोग कोरोना संक्रमित, अब जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव के बाद पहुंची रिपोर्ट, कई लोग कोरोना संक्रमित, अब जांच शुरू
Sat, 02 Jan 2021 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन ऐसे चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लापरवाही बरतने से लोग संक्रमित हो रहे हैं। मोहनपुरी निवासी एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसका शव घर लाया गया। आसपास के लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मौत के बाद इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में आसपास के लोगों ने जांच कराई तो कई अन्य लोग भी संक्रमित मिले। सीएमओ ने इस पूरे मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, मोहनपुरी निवासी एक व्यक्ति को 28 दिसंबर को मेडिकल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल ने शव को परिजनों को सौंप दिया था और परिजन शव को घर ले आए थे। आसपास के अन्य लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, जब पता चला कि मरने वाले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गम में शामिल हुए लोगों में से चार लोग अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुछ लोगों ने अभी टेस्ट भी नहीं कराया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यहां के स्थानीय लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन