{"_id":"63e4033ea9d1fdbc430e98db","slug":"report-against-three-for-shooting-a-young-man-mawana-news-c-14-1-110423-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक को गोली मारने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक को गोली मारने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 09 Feb 2023 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
मवाना। फलावदा रोड मंगलवार शाम मोहल्ला मुन्नालाल निवासी विशाल को गोली मारने के मामले में पिता ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने एक युवक को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी राकेश कुमार पुत्र सूरजमल ने तहरीर में बताया कि पुत्र विशाल उर्फ शानू के दोस्त अक्षय का रितिक से दो दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। सात फरवरी की शाम 7:30 बजे विशाल सब्जी लेने फलावदा रोड पर गया था। इसी दौरान रितिक सैनी पुत्र विपिन सैनी मोहल्ला हीरालाल दो अन्य युवकों के साथ बाइक पर आया। शिव मंदिर के पास रितिक ने विशाल को गोली मार दी। विशाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रितिक सैनी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन