Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religion must be established in humans: Sanjay

मनुष्य में धर्म की स्थापना होनी जरूरी : संजय

Sun, 11 Jan 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Religion must be established in humans: Sanjay
गंगानगर आर्य समाज के 27वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिवाइडर रोड गंगानगर आर्य समाज ने 27वां स्थापना दिवस मनाया। देवयज्ञ से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में यजमान निकिता, आकाश चौधरी, मनीषा,वर्चस्व आर्य, दीती, वेदांत कौशिक और आकांक्षा व अभिषेक धामा रहे।

कंकरखेड़ा से आए आचार्य संजय याज्ञिक ने वेद मंत्रों की व्याख्या की। उन्होंने बताया अहिंसा, अहिंसा की रक्षा के लिए की जाने वाली हिंसा, धैर्य, क्षमा, मन का नियंत्रण आदि कर्म धर्म के लक्षण हैं। अंतरयामी परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार चलना, पक्षपात न करके न्याय का आचरण करना, सत्य व असत्य का निश्चय करके शुद्ध व्यवहार करना मनुष्यों का वेदोक्त धर्म है। संप्रदायों में विरोध बढ़कर अशांति व दुख बढ़ते हैं। इससे बचने के लिए मनुष्य में धर्म की स्थापना होनी आवश्यक है। सहारनपुर से आए सुमित्र अंगिरस ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बिजनौर नवलपुर स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राओं ने ऋषि दयानंद के विषय में एक दयानंद जरूरी है अभी भजन सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री रविन्द्र सिंह और संचालन तेजवीर सिंह ने किया। मुकेश आर्य, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज आर्य, यशपाल सिंह और कर्नल पाल प्रमोद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed