फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raped with Eight year old girl in marriage procession

बारात में गई आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Fri, 08 Dec 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Dec 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Raped with Eight year old girl in marriage procession
बच्ची के साथ रेप

एक युवक ने मामा की बारात में गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह उसे बारात की बस में बिठाकर फरार हो गया। बच्ची को परिजनों ने मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची अपने मामा की बारात में उत्तराखंड बार्डर से सटे गांव में गई थी। बारात में बच्ची के पड़ोस में रहने वाला युवक भी शामिल था। आरोप है कि युवक मौका पाकर बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बारात रवाना होने के समय वह बच्ची को बेहोशी की हालत में बस में बिठाकर फरार हो गया। जब बारात वापस गांव में पहुंची तो लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी वह उसे लेकर घर पहुंचे। जहां होश में आने पर बच्ची ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। परिजन जिस युवक पर आरोप लगा रहे हैं उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed