{"_id":"5a22af594f1c1bc8678bf3d2","slug":"shameful-event-father-brother-committed-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! रिश्तों को तार तार कर पिता-भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! रिश्तों को तार तार कर पिता-भाई ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। खबर ऐसी है कि हर रिश्ते को शर्मसार कर दे। एक युवती को प्रेमी के साथ भागने पर उसके पिता और भाई ने ऐसी सजा दी कि आपका सिर भी शर्म से झुक जाएगा।
विज्ञापन
युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं बल्कि वह दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी थी। परिजनों ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बावजूद भी युवती तीसरी बार घर से भाग गईं और प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। परिजनों ने इस बार थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला की तलाश की। हालांकि पुलिस से पहले परिजनों ने ही युवती ढूंढ निकाला। शर्म की बात तो यह है कि पिता-भाई और दो चाचाओं ने युवती के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवक ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ, बखेड़ा, जमकर धुनाई
विज्ञापन
21 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता, भाई और दोनों चाचाओं पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सिखेड़ा थाना पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता, भाई और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी के आदेश पर नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह का इस मामले की जांच सौंपी गई है। दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने परिजनों की बिना मर्जी के विगत दिनों घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने उसे तलाश लिया और घर लाकर उसको अनेक यातनाएं दी, जिससे उसका साढ़े तीन माह का गर्भ भी गिर गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/