फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman sexualy assaulted by a man after entering in the house

दुस्साहस : मेरठ के कंकरखेड़ा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे

Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut  woman sexualy assaulted by a man after entering in the house
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति के दोस्त पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब पति का दोस्त जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पति और बच्चों को मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए।
विज्ञापन


फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले काफी समय से आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शनिवार को उसने अपने पति को प्रकरण की जानकारी दी।

पीड़िता के पति ने भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अनीस व राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण लोगों में रोष फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed