फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape for 18 days with little girl in Baghpat

UP: पहले किशोरी का अपहरण, फिर 18 दिनों तक दरिंदगी, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Fri, 30 Mar 2018 05:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 30 Mar 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rape for 18 days with little girl in Baghpat
फाइल फोटो

यहां एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ 18 दिनों तक दरिंदगी की गई। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई तो पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर पंजाब में ईंट भट्ठे पर 18 दिन तक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी को पुलिस ने दो दिन पहले बरामद कर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से सात मार्च को 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए। इस मामले में परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को किशोरी को पंजाब के नया शहर स्थित एक ईंट भट्ठे से बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ मर्जी के खिलाफ 18 दिन तक दुष्कर्म किया। लोगों के सामने उसे पत्नी बनाकर रखा। किसी से बात तक नहीं करने दी। आरोपी हर समय उसी के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग के पेट में हुआ था दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी युवक वाजिद पुत्र ताहिर निवासी हसौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए है। किशोरी को परिजनों के साथ घर भेजा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed