फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A minor girl pregnant after rape in Saharanpur of uttar pradesh

नाबालिग के पेट में हुआ था दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 27 Mar 2018 06:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
A minor girl pregnant after rape in Saharanpur of uttar pradesh
फाइल फोटो

एक 13 साल की नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। जब उसकी डॉक्टर ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिसने भी सुना उसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। देवबंद इलाके के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह पिछले चार माह से डरा धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। जिसके चलते छात्रा दो माह की गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तब परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक पड़ोस में रहने वाली सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय किशोरी को पिछले चार माह डरा धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। 

पढ़ें : किशोरी को अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरन बलात्कार, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान

A minor girl pregnant after rape in Saharanpur of uttar pradesh

उसकी धमकियों की वजह से किशोरी भी चुपचाप सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी। सोमवार को किशोरी की तबीयत अचानक खराब हुई। जिस पर परिजन उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जांच कर उन्हें बताया कि वह गर्भवती है। 

जिसके बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने किशोरी से सख्ती से पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। बताया गया है कि किशोरी का पिता सामाजिक कार्य करता है जिसके चलते वह अकसर घर से बाहर ही रहता है। जबकि उसकी मां मेरठ मेडिकल कालेज में नर्स का कोर्स कर रही है। 

किशोरी घर में अपने दो छोटे भाईयों के साथ रहती है। इसी का लाभ उठाकर युवक उसे चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed