विश्वविद्यालयों में इसी सत्र से लागू होगी पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था : राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलाधिपति राम नाईक का कहना है विश्वविद्यालयों में पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था लागू होगी। इस बारे में विश्वविद्यालयों को आदेश दे दिया गया है। वर्तमान सत्र के मूल्यांकन के साथ पुनर्मूल्यांकन भी मांग के मुताबिक किया जाएगा। ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका दिखाने की भी व्यवस्था की जा रही है।
मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम तकनीकी विवि तो इस स्थिति में है कि अगर छात्र कॉपी दिखाने की मांग करता है तो उसे ऑनलाइन कॉपी दिखाई जाएगी।
पढ़ें : पापा की तरह आर्मी ऑफिसर बनना चाहता था अभय, आर्मी स्कूल में मौत
ये रहेगा राज्यपाल का कार्यक्रम
इसके लिए छात्र को कुछ शुल्क देना होगा। मदरसों में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू करने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा सभी को एक प्रकार की शिक्षा मिलनी चाहिए। यह लोकतांत्रिक देश है। सबको शिक्षा अपनी पद्धति से लेने का अधिकार है। सरकार और शिक्षकों ने जो मानक तय किए हैं, उसके अनुसार शिक्षा होनी चाहिए। कुछ किताबों का दोबारा मूल्यांकन की जरूरत हो तो करना चाहिए। यह काम केंद्र और राज्य सरकार है। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा मुझे लगता है पांच साल में जो हुआ, उस पर नियंत्रण लाने का प्रमाणिक प्रयास हो रहा है। मीडिया को कहा वह कानून व्यवस्था की समीक्षा करते रहें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/