राम मंदिर विवाद पर छिड़ी बहस, उलेमा बोले- सत्ता के लिए जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के छतरपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया तो धर्मगुरुओं में जुबानी बहस छिड़ गई। देवबंदी उलमा की तरफ से कहा गया कि संघ और बीजेपी राम मंदिर के नाम पर सत्ता के लिए देशवासियों की आस्थाओं से खिलवाड़ कर रही है।
हिंदू धर्म की ओर से ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि वह आधे अधूरे ज्ञान के साथ बोल रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शुक्रवार को देवबंद के मुफ्ती सैय्यद अजफर हुसैन ने कहा कि भाजपा को सत्ता का स्वाद चखते चार वर्ष हो चुके हैं।
इस अवधि में राम मंदिर के नाम पर केवल बयानबाजी ही की जा रही है। इसलिए अब उन्हें देशवासियों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए। साथ ही कहा कि जो लोग राम मंदिर निर्माण की केवल बात कर रहे हैं पहले उन्हें राम जैसा भी तो बनना चाहिए।
पढ़ें : विवादित कलेंडर से आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कहा- मुस्लिम धर्म स्वीकार करें हिंदू
आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और संघ यह बात अच्छे से जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में उनके पास जीत का एकमात्र मंत्र राम मंदिर का मुद्दा है। जिसे उठाकर वो हिंदू समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर उनके वोट हासिल करेंगे।
उधर, मुफ्ती अजफर के बयान पर पलटवार करते हुए अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि बेहद गंभीर मुद्दे पर आधे अधूरे ज्ञान के साथ बयान देना देश को नुकसान पहुंचाना वाला साबित होता है। कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है तो ऐसे में कोई भी सरकार अध्यादेश कैसे ला सकती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/