फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait Says farmers should prepare tractors for the movement

Kisan Mahapanchayat: राकेश टिकैत बोले-आंदोलन के लिए ट्रैक्टर तैयार कर लें किसान, बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे

Mon, 15 Aug 2022 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Aug 2022 10:54 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान और जवानों के लिए अगर बलिदान देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्द ही बड़ा किसान आन्दोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Says farmers should prepare tractors for the movement
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जय जवान, जय किसान महासम्मेलन के अंतर्गत छुर गांव में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान और जवानों के लिए अगर बलिदान देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्द ही बड़ा किसान आन्दोलन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


महापंचायत में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। गन्ना भुगतान एवं बिजली का मुद्दा भी गूंजा। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को भूल गई है। मुफ्त बिजली का वादा कर सबसे महंगी बिजली यूपी में दी जा रही है। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि टोपी वालों का काम नहीं करना है। 
विज्ञापन


अब किसानों का पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोलों से एक झटका और लेना होगा। अपने ट्रैक्टरों को मजबूत कर  सरकार को ताकत का एहसास कराना होगा। सरकार वादों से भाग रही है। एमएसपी पर किसानों की नहीं सुनी जा रही है। किसानों की कमर तोड़ने के लिए ही अग्निवीर योजना लाई गई है। टिकैत ने कहाक कि हर वर्ष 26 जनवरी पर किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान विनेश प्रधान, सतवीर जंगेठी, पवन खटाना, धीरेन्द्र तालियान, अनुराग चौधरी, राजकुमार करनावल, कृष्णपाल, ओमपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जगबीर सिंह, मनोज त्यागी, अनिकेत त्यागी, अशफाक जैनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed