फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain brought relief in rural areas, but humidity was a problem

Meerut News: देहात क्षेत्र में बारिश से मिली राहत, उमस से परेशानी

Thu, 27 Jun 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief in rural areas, but humidity was a problem
शामली/ जलालाबाद/थानाभवन। मौसम दिन प्रतिदिन बदल रहा है। बुधवार को शामली, कैराना, कांधला आदि क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे मगर बारिश नहीं हुई। वहीं जलालाबाद और थानाभवन में दोपहर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मगर बारिश के बाद उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


जलालाबाद और थानाभवन में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए, लगभग एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। लोग गर्मी से निजात के लिए जगह-जगह छबील लगाकर पानी वितरित कर रहे थे। दूसरी ओर भीषण गर्मी से निजात के लिए दुआएं और प्रार्थना की जा रहीं थी। भीषण गर्मी ने लोगों का घरों से निकला मुहाल कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है वहीं पानी की किल्लत से सूख रहे खेतों में पानी मिलने से किसानों के चेहरे खुश नजर आए। करीब 11ः30 बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई भारी संख्या में युवक और बच्चे बारिश के पानी से नहाने के लिए घरों से बाहर निकल आए और जमकर मस्ती की। लगभग आधा घंटा हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। थाना भवन में भी लोग बारिश में नहाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed