रेड लाइट एरिया में छापेमारी, कोठे से मुक्त कराईं चार किशोरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद की एनजीओ की सूचना पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मेरठ के कबाड़ी बाजार में छापा मारा। जहां से पुलिस ने राजस्थान की चार नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। कोठा संचालिका भी पकड़ी गई है। किशोरियों ने बताया कि वह एक महीने पहले ही आई थीं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाहक प्रभारी लतेश वर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में कई नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। ब्रह्मपुरी पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। किशोरियों ने अपनी सहेलियां के जरिये यहां तक पहुंचने की बात कही। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में कोठे पर बेचने के लिए कई दलाल हैं। जो कई राज्यों से लड़कियों का अपहरण कराते और कोठे पर बेचते हैं।
पढ़ें : सबीना को कोठे में देख दंग रह गया युवक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी कहानी
गौरतलब है कि मेरठ में इससे पहले भी किशोरियों को कबाड़ी बाजार से मुक्त कराया गया था। कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर एनजीओ की सूचना पर एएचटीयू और पुलिस फोर्स ने छापा मारा था। पुलिस ने एक महिला समेत दस लड़कियों को रेस्क्यू कराया था। हापुड़ के एक व्यक्ति और नेपाल निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया गया था। कोठा संचालिका समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। प्राथमिक जांच पड़ताल में पांच लड़की नाबालिग बताई गई थी, जिन्हें कोठे पर बंधक बना रखा था।
एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एसओ रश्मि चौधरी के मुताबिक तमिलनाडू की एनजीओ फ्रीडम फर्म की अध्यक्ष संतोषी देवी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी कि क बाड़ी बाजार में एक कोठे पर कई लड़कियों को अपहरण के बाद बेचा गया है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, एसओ देहलीगेट और ब्रह्मपुरी पुलिस ने कबाड़ी बाजार में निशा के कोठे पर छापा मारा था। पुलिस को देख कोठा संचालिकाओं ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिया था। पुलिस ने एक कोठे से एक महिला, नौ लड़कियों को रेस्क्यू कराकर एएचटीयू थाने भेज दिया था। वहीं हापुड़ के पंचशील कॉलोनी निवासी अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया था। नेपाल के दंग जिला निवासी दीपक को भी गिरफ्तार किया है जो एक महिला के साथ कोठे पर अवैध तरीके से रह रहा था। बाद में एएचटीयू की टीम ने थाने में लाकर लड़कियों से पूछताछ की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/