फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man was stunned to see where the dear daughter was read full story in one click

सबीना को कोठे में देख दंग रह गया युवक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी कहानी

Sat, 06 Jan 2018 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 06 Jan 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
The young man was stunned to see where the dear daughter was read full story in one click
पीड़ित युवती

मेरठ। सबीना ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसे ये दिन भी देखने पड़ेंगे। किस्मत की मारी सबीना ने जब कोठे की छत से अपने गांव के किसी परिचित युवक को देखा तो उसकी जान में जान आ गई। हालांकि सबीना को देख युवक हैरान रह गया। इससे पहले कि युवक कुछ करता, सबीना ने किसी तरह हिम्मत कर एक पर्ची नीचे फेंक दी। जिसे युवक ने उठा लिया। 

विज्ञापन


युवक ने पर्ची उठाकर खोली तो उसमें लिखा था कि भैया आज रात 8:00 बजे ग्राहक बनकर कोठे पर आना। युवक ठीक आठ बजे कोठे पर ग्राहक बनकर पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात सबीना से हो गई। इस दौरान सबीना ने भाई कहकर युवक को सभी बातें बता दी। साथ ही कहा कि भैया कुछ भी करो, लेकिन मुझे इस नर्क से छुटकारा दिला दो। इसके बाद युवक ने सबीना से कहा कि चिंता न करो, जल्द ही तुम्हें यहां से मुक्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : कोठे से मुक्त सबीना ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, सुनकर अफसर हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला

The young man was stunned to see where the dear daughter was read full story in one click
कोठे से मुक्त युवतियां - फोटो : अमर उजाला

20 साल की सबीना ने कबाड़ी बाजार की नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा पाने की आस ही छोड़ दी थी। लेकिन उसकी सूझबूझ और एक युवक के हौसले ने उसे इस जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा दिला दिया। सबीना को छह माह से बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता की दर्दभरी दास्तान सुनकर पुलिस अफसर भी हैरानी में है। सुनने और पढ़ने में भले ही शायद किसी फिल्म जैसी कहानी लगे, लेकिन हकीकत है। गुम हुई लाडली की महीनों बाद फोन पर आवाज सुनकर परिजन भी मेरठ के लिए चल दिए हैं।

दो अन्य युवतियां भी हुईं बंधनमुक्त
महिला पुलिस को देखकर कोलकाता की दो अन्य युवतियों ने भी शोर मचा दिया। पुलिस ने उन्हें भी बंधनमुक्त कराया। एक युवती ने रोते हुए कहा कि उसके तीन माह का बच्चा था। चार माह पहले वह अपनी भाभी के साथ बाहर निकली थी। तीन महिलाओं ने उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाकर बेच दिया था। एसपी क्राइम शिवराम यादव का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि महिलाओं का गिरोह है। जो बिहार, पश्मिची बंगाल, असम, राजस्थान, आंधप्रदेश और अन्य राज्यों से लड़कियों को अपहरण कर अलग अलग स्थानों पर बेचता है। गिरोह के नेटवर्क पर पुलिस काम कर रही है।

पढ़ें : रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, कोठे में मिलीं तीन किशोरियां

अगवा कर बेचा गया मेरठ में

The young man was stunned to see where the dear daughter was read full story in one click
कोठे से मुक्त कराई युवती

पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना छह माह पहले घर से निकली थी। इस बीच उसका कार से अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ देकर तीन दिन तक कोलकाता में एक मकान में रखा गया, वहां उसके जैसी कई अन्य युवतियां भी थी। उसके बाद उसे मेरठ में कबाड़ी बाजार के एक कोठे पर बेच दिया। सबीना को यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। शनिवार को सबीना के गांव का एक युवक उसके लिए नर्क भरी जिंदगी से मुक्ति पाने का रास्ता बनकर आया। यह युवक मुजफ्फरनगर में एक सराफ के यहां काम करता है। शनिवार को युवक सराफा बाजार आया था। जाते समय कबाड़ी बाजार से निकला तो सबीना ने उसे पहचान लिया। युवक की नजरें भी सबीना को पहचान गई। सबीना ने हिम्मत करके कोठे से एक पर्ची लिखकर नीचे फेंक दी। सबीना ने लिखा कि शाम को ग्राहक बनकर इस कोठे पर आना तो मैं कुछ बताऊंगी। युवक आठ बजे रात में उसी कोठे पर ग्राहक बनकर पहुंचा, वहां सबीना ने उसे दर्द भरी दास्तान सुनाई और कहा कि भैया कुछ भी हो मुझे बस यहां से बंधनमुक्त करा दो। युवक ने सबीना की आपबीती अपने मोबाइल फोन मे रिकार्डिंग कर ली। रविवार को युवक स्थानीय दुकानदार के नौकर को लेकर एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने पहुंचा और एसओ रश्मि चौधरी को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ संजीव देशवाल और एएचटीयू ने युवक को साथ लेकर कोठे पर छापा मारा और सबीना को बंधन मुक्त कराया। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि कोठा संचालिका मनीषा और मीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सबीना के परिजनों से बात कराई गई। लाड़ली बेटी की आवाज सुनकर बेटी को लेने परिजन रवाना हो चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed