फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rafi ke nagmo par goonja patel mandap

रफी के नगमों से गूंजा पटेल मंडप  

Fri, 20 Apr 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
rafi ke nagmo par goonja patel mandap
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौचंदी स्थित पटेल मंडप में बृहस्पतिवार को ‘एक शाम रफी के नाम’ का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए सिंगरों ने रफी के एक से बढ़कर एक तरानों से महफिल में रंग भर दिए। इसके पूर्व महापौर सुनीता वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरों की महफिल में सिंगर प्रिया ने फिल्म मेरा गांव मेरा देश के गीत ‘हाय शरमाऊं, किस किस को बताऊं’ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आए इमरान रफी ने ‘तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है’ गाकर समा बांध दिया। नवीन पीटर ने ‘भोले ओ भोले’ और शान ने ‘तेरी जवानी, तपता महीना..ओ नाजनीना’ से ऐसा रंग जमाया कि दर्शक खड़े होकर झूमने लगे। इसके अलावा अजी ऐसा  मौका कहां मिलेगा और बेबी राज का गाना ‘आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार’ सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद नीरज सिंह रहे। इस मौके पर पार्षद राकेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, रवींद्र मिश्रा, प्रशांत, विकास, अजय, सोनू, अनुज, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अब्दुल गफ्फार, सलीम, राजकुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed