{"_id":"6198089bbcc08d659d22d67a","slug":"protest-after-deat-of-teen-girl-in-hospital-meerut-news-mrt5655385142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में किशोरी की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में किशोरी की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी की मौत पर हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने पीड़ित परिवार से अस्पताल के खिलाफ तहरीर लेकर लौटा दिया।
ग्राम पुथैड़ी मुजफ्फरनगर निवासी श्रीचंद शर्मा ने बेटी स्नेहा (17) को तीन दिन पहले बुखार के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम किशोरी की हालत बिगड़ी और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
इसका पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्नेहा कुछ घंटे पहले तक काफी ठीक थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को गलत बताया। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और तहरीर देकर लौट गए।